Flag salutation
We salute our Nation Flag and pledge our allegiance to the same.
Its honour and its glory depend upon the zeal and assiduity with which each of us will shoulder our responsibility of a good citizen. Its glorious history inspires us to put in good work for the fair name of our Country.
We declare our unflinching loyalthy to our Country. We maintain that its course shall be our course and that each individual amongst us will make genuine effort to add to its luster and glory and make our National Flag fly proudly in the comity of nations.
ध्वज वन्दना
हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का अभिनंदन करते हैं और इसके प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेते हैं।
इसका गौरव तथा सम्मान हम में से प्रत्येक द्वारा
एक अच्छे नागरिक के उत्तरदायित्व को उत्साह व लगन के साथ
वहन करने पर निर्भर करता है।
स्वर्ण अक्षरों में अंकित इसका गौरवपूर्ण इतिहास
हमें अपने राष्ट्र की कीर्ति बढ़ाने के लिए अच्छे कार्य करते रहने की प्रेरणा देता है।
अपने राष्ट्रीय ध्वज में अपनी अटूट निष्ठा के साथ कृत संकल्प हैं कि
इसका ध्येय ही हमारा ध्येय होगा।
हम में से प्रत्येक इसकी कान्ति एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए
सत प्रयास करेगा ताकि यह सभी राष्ट्रीय ध्वजों के मध्य गर्व के साथ ऊंचा लहराता रहे।
जय हिन्द!
|